कृष्ण सुदामा प्रसंग का कराया श्रवण

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बड़ा बाग हनुमान मंदिर में वूमेन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमदभागवत कथा में कथावाचक आचार्य अतुलेश्वर सनाढ्य ने श्री कृष्ण और सुदामा की कहानी सुनाई। समापन पर भक्तों ने फूलों की होली खेली और भजन गाए। इस कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए, जिसमें मंजरी सक्सेना, मोनिका अग्रवाल और अन्य शामिल थे।

कृष्ण सुदामा प्रसंग का कराया श्रवण

बड़ा बाग हनुमान मंदिर प्रांगण में वूमेन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमदभागवत कथा में शनिवार को कथावाचक आचार्य अतुलेश्वर सनाढ्य ने श्री कृष्ण और सुदामा के मार्मिक प्रसंग का श्रवण भक्तों को कराया। अंत में समापन दिवस के मौके पर भक्तों ने जमकर फूलों की होली खेली। भजन आदि गाकर कथा का विश्राम हुआ। कार्यक्रम में मंजरी सक्सेना, मोनिका अग्रवाल, लेखा खंडेलवाल, कुसुम सिंह, शोभा सक्सेना,आयुष बंसल, दीप्ति गंगवार, मंजू गुप्ता, रंजनाअग्रवाल, सीमा, पूनम, गीता व संदीप अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।