Bareily News: जय कन्हैयालाल की के जयघोष से गूंजा मंदिर
Bareily News: बाबा त्रिवटीनाथ महादेव मंदिर में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पं. सुरेश शास्त्री ने सच्ची भक्ति और प्रभु के प्रति आसक्ति का महत्व बताया। उन्होंने गजेन्द्र मोक्ष, श्रीकृष्ण जन्म, पूतना वध और गोवर्धन धारण के प्रसंग सुनाए। कथा का अंत आरती और प्रसाद वितरण से हुआ।

Bareily News: बाबा त्रिवटीनाथ महादेव मंदिर में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन के कथा व्यास पं. सुरेश शास्त्री ने कहा कि सच्ची भक्ति और प्रभु के प्रति अटूट आसक्ति से भगवान भी भक्त पर कृपा करने को विवश हो जाते हैं। उन्होंने गजेन्द्र मोक्ष, श्रीकृष्ण जन्म, पूतना वध और गोवर्धन धारण प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान अधर्म का नाश करते हैं, लेकिन पश्चाताप कर उनकी शरण में आने वाले को सद्गति भी प्रदान करते हैं। कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग में जय कन्हैयालाल की के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। कथा के अंत में आरती, प्रसाद वितरण हुआ।
कथा में समिति के प्रताप चंद्र सेठ, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, सुभाष मेहरा का सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


