Bareily News: शिव डाक कांवड़ संघ का किया स्वागत

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: फतेहगंज पूर्वी में हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का एक जत्था भगवान महादेव के जलाभिषेक के लिए निकला। नगर की सड़कों पर भक्तिमय माहौल में कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष और अन्य श्रद्धालुओं ने आनंद मनाया।

Bareily News: शिव डाक कांवड़ संघ का किया स्वागत

Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ में भगवान महादेव का जलाभिषेक करने निकले शिव डाक कांवड़ संघ फतेहगंज पूर्वी के करीब 251कांवड़ियों के जत्थे का नगर में जोरदार स्वागत किया गया। कांवड़ियों के पहुंचते ही वातावरण भक्तिमय हो गया और हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक ने भक्तों के साथ गुलाल की होली व फूलों की माला पहनाकर खुशी का इजहार किया।महंत प्रेमपाल मिश्रा और उप महंत विनोद मिश्रा के नेतृत्व में निकला जत्था हरिद्वार से गोला गोकर्णनाथ की ओर बढ़ रहा है। पिंटू मिश्रा, व्यवस्थापक, अमित गुप्ता, पंकज शर्मा, रामअवतार शर्मा, अजय मिश्रा और कृष्ण कुमार पाठक महंत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: शिव डाक कांवड़ संघ का किया स्वागत