सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अंशों के दर्शन को उमड़े लोग
Bareily News - त्रिवटी नाथ मंदिर में सोमवार को आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी। भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों के दर्शन के लिए लोग एकत्रित हुए। भक्तिमय वातावरण में मंत्रोच्चारण और पूजा के साथ श्रद्धालुओं ने अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव का आनंद लिया।

- त्रिवटी नाथ मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव व जय गुरुदेव से उद्गोष से गूंजा पूरा परिसर - आर्ट ऑफ लिविंग के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को आस्था और श्रद्धा का आध्यात्मिक संगम देखने को मिला। आर्ट आफ लिविंग संस्थान द्वारा आयोजित भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर परिसर का सत्संग भवन भक्तों की भीड़ से भरा रहा और पूरे वातावरण में जयकारे गूंजते रहे। देशव्यापी आध्यात्मिक यात्रा के बाद शहर पहुंचे भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अंशों के दर्शन के लिए श्रद्धालु सोमवार को त्रिवटीनाथ मंदिर में एकत्रित हुए।
भक्ति, ध्यान और वैदिक मंत्रोच्चार के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बेंगलुरु आश्रम से आए स्वामी भव्यतेज के सान्निध्य में पंडित रोहित और पंडित सागर ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। वैदिक मंत्रों की गूंज और भक्तिमय वातावरण ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अद्भुत शांति और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने हजारों वर्षों से संरक्षित इन पावन अंशों के दर्शन कर इसे अपने जीवन का दुर्लभ और अविस्मरणीय क्षण बताया। हर हर महादेव और जय गुरुदेव के उद्घोष से पूरा परिसर गूंजता रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


