Bareily News: गुरु पूर्णिमा पर श्रृद्धालुओं ने रामगंगा में किया स्नान
Bareily News: गुरु पूर्णिमा पर भमोरा के फिरोजपुर घाट पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा में स्नान किया। मेले में भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने चाट-पकौड़ी, खेल खिलौने, और मिठाइयों का आनंद लिया। महिलाएं मीना बाजार में खरीदारी करती रहीं। कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद ग्रहण किया गया।

Bareily News: फोटो 09- भमोरा के फिरोजपुर घाट पर श्रृद्धालुओं ने रामगंगा में स्नान किया भमोरा/शिवपुरी। गुरु पूर्णिमा पर रामगंगा के मुड़किया फिरोजपुर घाट पर मेला लगा और श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास व दूर दराज गांवों से आये श्रृद्धालुओं ने रामगंगा श्रद्धा और आस्था के साथ डुबकी लगाई। मेले में दुकानदारों ने चाट पकौड़ी, खेल खिलौने मिठाई आदि के स्टाल लगाये। महिलाओं ने मीना बाजार में जमकर खरीददारी की, बच्चों ने खिलौने झूलें और मिठाइयों का आनंद लिया। शिवपुरी के कैलाश गिरी घाट पर श्रृद्धालुओं ने रामगंगा में स्नान कर प्रसाद चढ़ाया। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया जिसमें कैलाश गिरी मंडी, परमहंस आश्रम, विसौटे देवी आश्रम, हरिबाबा मंदिर आदि स्थानों पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
बरसेर के शिव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, इससे पहले श्रीराम चरित मानस पाठ कराया गया।


