सन्नी, सूर्या और नैना के भजनों पर रात भर झूमें श्रोता
भमोरा। देवचरा बाजार में आयोजित 22 वें वार्षिक देवी जागरण में सन्नी, सूर्या और नैना के भजऩों पर भक्तजन रातभर झूमते रहे।

भमोरा।देवचरा बाजार में आयोजित 22वें वार्षिक देवी जागरण में सन्नी, सूर्या और नैना के भजनों पर भक्तजन रातभर झूमते रहे।सोमवार की रात देवचरा बाजार में आयोजित 22वें वार्षिक देवी जागरण में माता रानी, हनुमानजी समेत कई देवी देवताओं की आकर्षक झांकियों का प्रर्दशन किया गया। चंडीगढ़ के भजन गायक सन्नी सिंह लक्खा ने ‘जागरण की रात है, माता रानी की क्या बात है’ जैसे भजनों से समां बांधा। कानपुर के किशोर सूर्या पांडेय ने ‘तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली हैं, प्यारी प्यारी है ओ मां’ भजन सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर किया, वहीं देवी नैना किनकर ने अपने हनुमानजी का चालीसा, माता सीता के वनवास की कहानी और गायत्री मंत्र का जाप कराया।
जागरण में सभी कलाकारों का कमेटी वालों ने फूलों मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मंगलवार की सुबह आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


