सितंबर में अच्छा हुआ बरेली मंडल में विकास, प्रदेश में पहली रैंक मिली
99 अंक हासिल हुए, योजनाओं की प्रगति बेहतर रही बरेली, प्रमुख संवाददाता। सितंबर में बरेली मंडल के सभी जिलों में तेजी से विकास योजनाएं परवान चढ़ी।...

सितंबर में बरेली मंडल के सभी जिलों में तेजी से विकास कार्य हुआ। कानून व्यवस्था भी बेहतर रही। विकास योजनाएं लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहीं। शुक्रवार को शासन ने विकास कार्य और लॉ एंड ऑर्डर की प्रगति के आधार पर सितंबर की रैंक जारी की है। बरेली मंडल को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। बरेली मंडल के तीन जिले टॉप 20 में शामिल हैं। बरेली मंडल को 310 में 299 अंक मिले हैं। 73 योजनाओं में से 59 को ए ग्रेड मिला है।
विकास परियोजनाओं की गति बरकरार रखने के लिए लगातार प्रशासनिक अधिकारियों ने मीटिंग की। बड़ी परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। लक्ष्य के मुताबिक प्रगति हासिल करने की रणनीति बनाई गई। ग्रामीण विकास पर भी फोकस किया गया। सड़क और पानी की निकासी के साथ स्वास्थ्य की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की। इलाज के इंतजाम भी बेहतर रहे। बरेली मंडल दूसरे पायदान से छलांग लगाकर नंबर वन बना है।
--
बरेली की रैंक में 18 पायदान का सुधार
बरेली जिले की रैंक में 18 पायदान का सुधार हुआ है। अगस्त में बरेली में 23 वीं रैंक थी, जो सितंबर में पांचवें पर पहुंच गई। सितंबर में लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में सरकारी मशीनरी कामयाब रही।
--
ये है बरेली मंडल के जिलों की रैंक
जिले रैंक
बदायूं 3
बरेली 5
पीलीभीत 20
शाहजहांपुर 23
--
ये हैं टॉप 5 मंडल
मंडल रैंक
बरेली 1
मेरठ 2
आगरा 3
अयोध्या 3
झांसी 5
---
लोक कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में बरेली मंडल को प्रदेश में पहली रैंक हासिल हुई है। बेहतर काम करने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई। आगे भी अच्छा काम करते रहेंगे।- संयुक्ता समद्दार, कमिश्नर
