Bareily News: क्षेत्र पंचायत बोर्ड बैठक में तीन करोड़ के विकास प्रस्ताव
Bareily News: विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 3 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों के 50 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी और विकास प्रस्तावों पर चर्चा की।

Bareily News: फोटो शेरगढ़ संवाददाता। विकास खंड सभागार में निर्धारित समय पर क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाली, खड़ंजा, सीसी सड़क, पुलिया समेत विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित करीब 50 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 3 करोड़ रुपये है।बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। हालांकि जिले स्तर का कोई अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने नाराजगी जताते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति की निंदा की और बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सांसद ने सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव शिव प्रकाश वर्मा से यूरिया खाद वितरण की जानकारी भी मांगी।
बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य झांजन लाल गंगवार व सत्येंद्र सिंह ने इंडिया मार्का हैंडपंप का खराब होने की बात रखी कहा की शिकायत के बावजूद भी उन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है। बैठक में कृषि विभाग की ओर से दर्शन लाल गंगवार, पशुपालन विभाग से पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. समर राही, बाल विकास परियोजना से सुपरवाइजर शिवांगी शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग से अजीत कुमार तथा शिक्षा विभाग की ओर से एआरपी महिमा दीक्षित ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। वहीं ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा दिए गए विकास प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया।बैठक में ब्लॉक प्रमुख बहेड़ी अमरिंदर सिंह गोल्डी, खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव, एडीओ पंचायत राजीव शर्मा, अरविंद कुमार, अरुण कुमार वार्ष्णेय, डॉ. हरिनंदन प्रसाद डाक्टर विजय गंगवार नंदराम राजपूत आदि समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक अध्यक्षता भूपेन्द्र कुर्मी व संचालन संचालन केपी गंगवार ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


