बरेलवी मौलाना ने देवबंद का नाम बदलने पर कहा, सिर्फ नाम बदलने से नहीं बदलती लोगों की किस्मत, विकास और

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। देवबंद का नाम बदलकर देववृन्द किए जाने की चर्चाओं पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से लोगों की किस्मत नहीं बदलती, बल्कि विकास कार्यों और रोजगार से जिंदगी बदलती है।

 बरेलवी मौलाना ने देवबंद का नाम बदलने पर कहा, सिर्फ नाम बदलने से नहीं बदलती लोगों की किस्मत, विकास और

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। देवबंद का नाम बदलकर देववृन्द किए जाने की चर्चाओं पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी शहर या जगह का नाम बदल देने से वहां रहने वाले लोगों की किस्मत नहीं बदलती, बल्कि विकास कार्यों, रोजगार और बेहतर सुविधाओं से लोगों की जिंदगी बदलती है।

समाज की समस्याएं

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि जब तक बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, छोटे-बड़े उद्योग स्थापित नहीं होंगे, किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिलेगा और शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत नहीं होगी, तब तक सिर्फ नाम बदलने से कोई फायदा नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि देवबंद का नाम देववृन्द करने से किसी का भला नहीं होगा। साथ ही शाहजहांपुर और मीरगंज का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भूख और गरीबी से परेशान लोगों द्वारा आत्महत्या जैसी घटनाएं सामने आईं, जो बेहद शर्मनाक हैं।

Voice of UP

कार्य करने की आवश्यकता

मौलाना ने कहा कि शहरों के नाम बदलने की मांग करने वाले लोगों को इन गंभीर सामाजिक समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कभी भूखे को खाना खिलाया गया या जरूरतमंदों की मदद की गई। उन्होंने कहा कि सिर्फ नाम बदलने से कुछ नहीं होता, बल्कि काम करने से सबकुछ होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मौलाना शहाबुद्दीन ने नाम बदलने पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि नाम बदलने से लोगों की किस्मत नहीं बदलती, बल्कि विकास कार्यों और रोजगार से जिंदगी बदलती है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।