भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

राजेन्द्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम देखने क

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

राजेन्द्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम देखने को मिला। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास दिव्यांश कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए श्री गिरिराज जी को छप्पन भोग अर्पित करने की महिमा का सुंदर प्रसंग सुनाया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण किया। यजमान नवल किशोर गुप्ता व कुमकुम गुप्ता ने आरती की। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कथा में विनोद ग्रोवर, अश्वनी अरोरा, विजय गुप्ता, विजय बंसल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।