डिप्टी सीएम की नाराजगी के बाद भी जारी रही ट्रिपिंग, नहीं उठे फोन

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

- बिजली व्यवस्था पर जताई थी नाराजगी, फोन न उठाने वालों को शक्ति भवन अटैच कराने की दी थी सलाह

डिप्टी सीएम की नाराजगी के बाद भी जारी रही ट्रिपिंग, नहीं उठे फोन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बैठक के दौरान शहर की चौपट बिजली व्यवस्था पर मुख्य अभियंता को फटकार लगाई थी। उन्होंने फोन न उठाने वाले अधिकारियों को शक्ति भवन अटैच कराने की सलाह देते हुए बिजली व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शनिवार को मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में जेई, एसडीओ, एक्सईएन व अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि डिप्टी सीएम ने शहक की चौपट बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कई जेई व अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने की बात कही थी।

इसकी जांच कराने पर रामपुर बाग जेई, किला जेई के नाम सामने आए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने दोनों जेई से अपने चेहरे दिखाने को कहा तो मालूम हुआ कि दोनों जेई वीसी में जुड़े ही नहीं थे। उन्होंने सभी से कार्यशैली में सुधार लाने, बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही सभी के फोन उठाने के निर्देश दिए। वीसी में उन्होंने हरुनगला, किला, पवन विहार, जगतपुर में आ रही समस्याओं, मीटर न लगने के सवालों पर अधिकारी एक दूसरे पर टालते रहे।ट्रांसफार्मर में एक साथ तीन फेस लगाने पर संविदाकर्मी बर्खास्तसेटेलाइट बस अड्डे पर लगे ट्रांसफार्मर पर तीन फेस एक साथ लगाने के मामले में हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य अभियंता के निर्देश पर संविदाकर्मी कपिल को बर्खास्त किया गया है। वहीं जेई की वेतनवृद्धि रोकने के साथ ही उपखंड अधिकारी व अधिशासी अभियंता 11 केवी को चार्जशीट दी गई है।13 घंटे में 20 बार उड़ा फ्यूज, बिजली कटौती से परेशान हुए उपभोक्ताशहर की बेहतर विद्युत आपूर्ति के दावों की हकीकत इसी से पता लगाई जा सकती है कि शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार दोपहर 12 बजे तक सिकलापुर में 20 बार फ्यूज उड़न से लोग पूरी रात बिना बिजली के रहे। वहीं शनिवार सुबह फ्यूज बनते ही हर 10 मिनट में उड़ने की समस्या रही। शुक्रवार से शनिवार दोपहर तक हुई बिजली कटौती से लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा। इसी तरह छोटी बमनपुरी में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के कारण शुक्रवार से शनिवार देर रात तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।सिकलापुर के आशीष जायसवाल, दीपक, आनंद किशोर, बृजकिशोर शर्मा, मनोज कुमार आदि ने हेल्पडेस्क पर बिजली कटौती की कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का निस्तारण समय से नहीं हो सका। वहीं छोटी बमनपुरी के दीपक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात से ट्रांसफार्मर से हुए फॉल्ट के कारण शनिवार देर रात तक बिजली संकट झेलना पड़ा। बताया कि जेई, एसडीओ समेत हेल्पडेस्क व बिजलीघर में फोन करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी तरह कुतुबखाना के पास मोती पार्क पर एलटी पैंथर का तार टूटकर लटक गया, इस कारण मोती पार्क फीडर की सप्लाई कई घंटे बंद रही। कटरा मानराय, बजरिया समेत कई इलाकों में बिजली की आंख मिचौली पूरे दिन जारी रही। मिशन कंपाउंड के पास तीन घंटे के करीब बिजली कटौती हुई। कुंवरपुर, बरेली सिटी, बिहारीपुर मेमरान, चौपुला, किला, गुलाब नगर, फूटा दरवाजा, बाकरगंज, जगतपुर, कटरा चांद खां, पुराना शहर, नवादा शेखान, सतीपुर, पवन विहार, हरूनगला, सीबीगंज, स्लीपर रोड, लोहिया विहार समेत कई इलाकों में बिजली कटौती हुई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।