
लौंगपुर में डिप्टी सीएम की चौपाल आज
Bareily News - फरीदपुर के लौंगपुर गांव में मिनी स्टेडियम में डिप्टी सीएम केशव मौर्य चौपाल लगाएंगे। प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की हैं। कार्यक्रम स्थल पर 2000 कुर्सियों का इंतजाम है। हाईटेंशन लाइन कार्यक्रम के दौरान बंद रखी जाएगी ताकि कोई दुर्घटना न हो।
फरीदपुर के लौंगपुर गांव में मिनी स्टेडियम में शनिवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। प्रशासन की ओर से स्टेडियम में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई हैं। एसडीएम मल्लिका नैन जिला और तहसील के अधिकारियों के साथ गांव में कैंप कर रही हैं। फरीदपुर की आदर्श ग्राम पंचायत लोंगपुर में डिप्टी सीएम केशव मौर्य की चौपाल को लेकर प्रशासन गांव के पंचायत घर, स्कूल की पुताई करने पर जुटा था। गांव की गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नालियों का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर विशाल मंच बनाया गया है। जनता के बैठने के लिए 2000 कुर्सियों का इंतजाम किया गया है।
शुक्रवार को एसडीएम मल्लिका नैन, डीपीआरओ, खंड विकास अधिकारी समेत तमाम अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्टेडियम के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन रहेगी बंद लोंगपुर के स्टेडियम के बीच से हाईटेंशन लाइन निकल रही है। पिछले वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान बॉल हाईटेंशन लाइन में फंसने हादसा होने से बचा था। कई खिलाड़ियों ने भागकर जान बचाई थी। इसके बाद ग्राम प्रधान ने बिजली की लाइन हटाने के लिए अधिकारियों से पत्राचार किया, लेकिन लाइन नहीं हटी। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान हाईटेंशन लाइन को बंद रखने का फैसला लिया गया है। एसडीएम मल्लिका नैन ने बताया कि लाइन पूरे दिन बंद रखी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




