अवैध खनन और गेहूं खरीद में किसानों से वसूली पर भड़के डिप्टी सीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अवैध खनन के मामलों में किसानों के उत्पीड़न पर चिंता जताई और कहा कि क्रय केंद्रों पर कोई वसूली नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया और अवैध अतिक्रमण तथा ड्राइविंग टेस्ट में धांधली पर भी सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अवैध खनन और गेहूं खरीद में किसानों से वसूली पर भड़के डिप्टी सीएम

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बरेली में पुलिस-प्रशासनिक और सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मामलों में किसानों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए और न ही क्रय केंद्रों पर किसानों से कोई वसूली हो। यदि ऐसा होता है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। कहा कि किसी भी अधिकारी के पास यदि कोई व्यक्ति समस्या लेकर आता है तो उसका समाधान करें और यदि न हो तो पर्याप्त कारण बताएं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को बरेली दौरे पर थे। उन्होंने सबसे पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम को संबोधित किया, इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों और महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि एक व्हाट्सग्रुप बनाएं, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और अधिकारी जुड़े रहें। जनप्रतिनिधि जो भी समस्या बताएं उसका निस्तारण कर अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर कोई दलाल नहीं आना चाहिए और न ही किसी से कोई अवैध वसूली होनी चाहिए। अवैध खनन के नाम पर किसानों का उत्पीड़न और भू-माफिया का संरक्षण नहीं चलेगा। गन्ना भुगतान के संबंध में जानकारी लेने पर डीएम ने बताया कि नवाबगंज चीनी मिल की नीलामी हो गई है। बहेड़ी शुगर मिल की नीलामी 29 अप्रैल को है। केशव मौर्य ने कहा कि जल्द से जल्द किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए।बैठक में वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, एमलएलसी कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, दिग्विजय सिंह शाक्य, सोमपाल शर्मा, आदेश प्रताप सिंह, अधीर सक्सेना के साथ ही एडीजी रमित शर्मा, कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी अजय कुमार साहनी, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, एसएसपी अनुराग आर्य, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, वीसी बीडीए मणिकंडन ए आदि रहे।जिसके कार्यकाल में अतिक्रमण हुआ, उस पर भी हो कार्रवाईबैठक में जनप्रतिनिधियों ने अवैध अतिक्रमण और उन पर हो रही कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कहीं भी यदि अवैध अतिक्रमण हुआ है तो उन पर एकतरफा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। विभागों को यह पता लगाया जाना चाहिए कि जिले में कोई अवैध निर्माण किसके कार्यकाल में हुआ है, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। साथ ही नोटिस देने के बाद ही अतिक्रमण हटाया जाए।ड्राइविंग टेस्ट में पास करने के ले रहे 15 हजार रुपयेडिप्टी सीएम ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि परिवहन कार्यालय के ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में पहले लोगों को फेल कर देते हैं, बाद में 10 से 15 हजार रुपये लेकर पास किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही प्राइवेट स्कूलों में नया पाठ्यक्रम लागू करने में मनमानी की जांच कमेटी गठित कर कराने को कहा।खल्लपुर के अधूरे पुल का जल्द कराएं निर्माणकेशव प्रसाद ने कहा कि बदायूं में अधूरे खल्लपुर पुल का निर्माण जल्द पूरा कराएं। इसकी फाइल जहां भी अटकी हो, उसका पता लगाकर काम में तेजी लाएं। साथ ही बदायूं-कासगंज मार्ग के काम को भी तेजी से पूरा कराएं। देवहा नदी के किनारे स्थित जरपा मोहनपुर गांव में पीएमजेएसवाई के तहत बनी सड़क के बह जाने की शिकायत पर डिप्टी सीएम ने जल्द सही कराने को कहा। साथ ही अभयपुर रिठौरा में निर्मित सड़क को हैंडओवर कराने के निर्देश दिए।जल्द निगम के कार्यों का सत्यापन कर रिपोर्ट देंबैठक में जल जीवन निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 121 गांवों में कार्य पूर्ण चुका है। जनप्रतिनिधियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह रिपोर्ट सही नहीं है। ऐसे में डिप्टी सीएम ने कहा कि इन सभी गांवों का भौतिक सत्यापन करके जल्द से जल्द रिपोर्ट दी जाए। साथ ही जिले में यदि कहीं चकमार्ग, खलियान, चारागाह आदि पर अवैध कब्जे हैं तो उन्हें हटवाएं और कब्जेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करें।निलंबित सिपाही सुरकेस पर करें कार्रवाईडिप्टी सीएम ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि निलंबित सिपाही सुरकेश महिलाओं को आगे करके कई लोगों पर फर्जी मुकदमे कराता है। दस हजार का इनामी यह सिपाही इसके बाद भी वसूली करता है। उन्होंने सिपाही सुरकेश के खिलाफ पुलिस विभाग को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।