ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनरेन्द्र के जन्मदिन पर केशव ने लगाई झाड़ू

नरेन्द्र के जन्मदिन पर केशव ने लगाई झाड़ू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रयाद मौर्य ने शहर की सड़कों और गलियों में झाड़ू लगाई। केशव ने कहा कि शहर को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसमें हम सब सहयोग करें।...

नरेन्द्र के जन्मदिन पर केशव ने लगाई झाड़ू
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 17 Sep 2017 01:06 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रयाद मौर्य ने शहर की सड़कों और गलियों में झाड़ू लगाई। केशव ने कहा कि शहर को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसमें हम सब सहयोग करें। केशव प्रसाद मौर्य करीब नौ बजे बरेली पहुंचे। वह सीधे हरुनगला के वार्ड नंबर 16 में पहुंचे। वहां उन्होंने सड़को और नालियों की सफाई की। केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वो अपना मन, घर और शहर साफ रखें। सफाई अभियान के बाद वह कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दो अक्टूबर तक शहर और देहात में सफाई अभियान चलाएं। केशव प्रसाद मौर्य के सामने जिला अस्पताल का मामला भी उठा। जिला अस्पताल में पिछले दिनों भाजपाइयों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें