ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली में डेंगू का बढ़ रहा कहर, 170 बीमार

बरेली में डेंगू का बढ़ रहा कहर, 170 बीमार

जिले में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब मरीजों का आंकड़ा 200 तक पहुंचने वाला है। जिले में अब तक 170 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। सीबीगंज के तिलियापुर में बुखार से 4 लोगों की मौत...

बरेली में डेंगू का बढ़ रहा कहर, 170 बीमार
वरिष्ठ संवाददाता,बरेलीSun, 10 Nov 2019 11:20 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब मरीजों का आंकड़ा 200 तक पहुंचने वाला है। जिले में अब तक 170 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। सीबीगंज के तिलियापुर में बुखार से 4 लोगों की मौत के बाद गांव में लोग बुखार से डरे-सहमे हैं। जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड पहले ही फुल हो गया है। यहां 13 मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते तीन सालों में डेंगू मरीजों की संख्या पहली बार 100 से अधिक हो गई है और अधिकारियों की सांस फूल रहा है। आशा कार्यकत्रियों की मदद से डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें