ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदो मरीजों में डेंगू की पुष्टि, मलेरिया के 28 रोगी मिले

दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि, मलेरिया के 28 रोगी मिले

जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है और शुक्रवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट में दो मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हो गई है। दो मरीजों में डेंगू की...

दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि, मलेरिया के 28 रोगी मिले
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSat, 11 Sep 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है और शुक्रवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट में दो मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हो गई है। दोनों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत सामान्य बताई जा रही है। एक संदिग्ध डेंगू मरीज का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। वहीं शुक्रवार को जिले में मलेरिया के 28 मरीज मिले जिसमें तीन लोगों को खतरनाक प्लाज्मोडियम फैल्सीपेरम है। सभी मलेरिया रोगियों का उपचार चल रहा है।

शुक्रवार को जिले में इस साल डेंगू के पहले केस की पुष्टि हुई। बीते दिनों धर्मकांटा चौराहा स्थिति निजी अस्पताल में भर्ती कालीबाड़ी की 30 वर्षीया महिला और आंवला के 32 साल के युवक में डेंगू के लक्षण मिले थे। दोनों की किट से जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उनका एलाइजा सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। शुक्रवार को लखनऊ से दो मरीजों की एलाइजा जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। एसीएमओ डा. हरपाल सिंह ने बताया कि डेंगू पीड़ित महिला की हालत बेहतर है और उसे एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। शुक्रवार को निजी लैब ने एक संदिग्ध डेंगू मरीज मिलने की सूचना दी है। वहीं जिला अस्पताल में शुक्रवार को 21 लोगों की किट से डेंगू की जांच हुई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल में 127 मरीजों की मलेरिया की जांच हुई, जिसमें एक मरीज प्लाज्मोडियम वाइवैक्स पीड़ित मिला है। जिले में शुक्रवार को 28 लोग मलेरिया पीड़ित मिले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें