ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशहरी इलाकों में फिर से हमलावर हुआ डेंगू

शहरी इलाकों में फिर से हमलावर हुआ डेंगू

खतरनाक डेंगू ने एक बार फिर हमले का पुराना पैटर्न अपना लिया है। आमतौर पर शहर की बीमारी कहा जाने वाला डेंगू बीते कई सालों से गांव में अधिक हमला कर रहा...

शहरी इलाकों में फिर से हमलावर हुआ डेंगू
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 27 Sep 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

खतरनाक डेंगू ने एक बार फिर हमले का पुराना पैटर्न अपना लिया है। आमतौर पर शहर की बीमारी कहा जाने वाला डेंगू बीते कई सालों से गांव में अधिक हमला कर रहा था। लेकिन इस बार डेंगू का हमला शहरी इलाको में अधिक हो रहा है। अब तक जिले में मिले मरीजो में 70 प्रतिशत से अधिक शहरी इलाकों के हैं।

डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा साफ पानी में ही पनपते हैं। खासकर गमले, कूलर और फ्रीज ट्रे में मच्छरों के लार्वा होने की आशंका अधिक होती है। शहरी इलाकों में इसका उपयोग अधिक होने की वजह से डेंगू फैलने की आशंका भी अधिक होती है। शहर में डेंगू संक्रमित मरीज अधिक मिलते भी थे। लेकिन बीते कई सालों से डेंगू ने शहर छोड़कर गांवों में हमला करना शुरू कर दिया था। दो साल पहले जिले में 264 डेंगू मरीज मिले थे जिसमें 172 मरीज गांवो के थे। लेकिन इस बार डेंगू फिर से पुराने पैटर्न पर दिख रहा है। इस साल डेंगू के 40 मरीज मिल चुके हैं जिसमें 29 मरीज शहरी इलाकों के हैं।

-

सीबीगंज सबसे अधिक प्रभावित

जिले में सीबीगंज इलाका सबसे अधिक डेंगू प्रभावित दिख रहा है। इस साल अब तक लेबर कालोनी में कई मरीज मिल चुके हैं। दो साल पहले भी सीबीगंज और सुभाषनगर में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक थी।

-

डेंगू प्रभावित इलाकों में हुई फागिंग

मलेरिया विभाग और नगर निगम की तरफ से डेंगू प्रभावित इलाकों में अभियान चलाया गया। डेंगू मरीजों के घर और आसपास रहने वाले लोगों की सेहत की जानकारी ली गई। रविवार को मलेरिया का एक मरीज मिला। जिला अस्पताल में रविवार को 113 लोगों की जांच की गई। इसमें एक मरीज की रिपोर्ट प्लाज्मोडियम फैल्सीपेरम पाजिटिव आई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें