अंडरपास बनाने की मांग, दिया ज्ञापन
Bareily News - चौपुला क्रासिंग पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में सुभाषनगर क्षेत्र के लोगों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। राजेश अग्रवाल ने बताया कि अंडरपास बनने से कई कालोनियों और गांवों के लोग सीधे बदायूं रोड तक पहुँच सकेंगे।

चौपुला क्रासिंग पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में सुभाषनगर क्षेत्र के लोगों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। राजेश अग्रवाल का कहना है, अगर यहां अंडरपास बन जाता है तो सुभाषनगर, नेकपुर,मढ़ीनाथ समेत कई कालोनी और दर्जनों गांव के लोगों को चौपुला पुल से होकर नहीं आना होगा। सीधे बदायूं रोड को अंडरपास से निकल सकेंगे। इस संबंध में डीआरएम इज्जतनगर को ज्ञापन देकर अंडरपास के संबंध में अवगत कराया जा चुका है। कमिश्नर से मिलने वालों में राजेश अग्रवाल के साथ दिपांकर गुप्ता, अमर सिंह, गुलशन नंदा, अरुण कुमार, रवि शर्मा आदि लोग थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


