Bareily News: सफाई कर्मियों ने मृतक के आश्रितों को नौकरी देने की मांग की
Bareily News: सिरौली। सफाई कर्मचारियों ने मृतक के आश्रितों को नौकरी की मांग की है। नगर पंचायत कार्यालय में स्थानीय सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष यशु गुप्ता की अध्यक्षत

Bareily News: सिरौली।सफाई कर्मियों ने मृतक आश्रितों को नौकरी की मांग की है। नगर पंचायत कार्यालय में स्थानीय सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष यशु गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में मृत सफाई कर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने एवं कई मुद्दों पर चर्चा हुई। आउटसोर्सिंग पर बाल्मीकि समाज के व्यक्ति को लगाने, सफाईकर्मी का सिरौली नगर का ही होने तथा वेतन प्रत्येक माह की पांच तारीख तक देने की मांग की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अब तक नगर पंचायत में तैनात संविदा कर्मी हरिओम, चुन्नीलाल, गौरव की मौत हो गई, उनकी जगह नगर पंचायत द्वारा उनके आश्रितों को नौकरी में नहीं लगाया गया जबकि अन्य लोग लगाए जा रहे है उनके परिजनों को नौकरी पर लगाया जाए।
कर्मचरियों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी को दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


