Bareily News: दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
Bareily News: क्योंलड़िया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को मारपीट

Bareily News: क्योलड़िया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया घटना की रिपोर्ट विवाहिता की ओर से अपने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई है। मरगापुर मरगाईया गांव की शीतल देवी की शादी बीती पांच मई वर्ष 2025 को पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर के ग्राम मझिगमा निवासी देवेश कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। पीड़िता के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे, इसमें 5 लाख रुपये नकद भी शामिल थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति देवेश कुमार, ससुर कृष्ण अवतार, सास प्रेमवती, जेठ राज कुमार और जेठानी रूमा देवी ने अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये और सोने की चेन की मांग शुरू कर दी।
दहेज की मांग और शारीरिक प्रताड़ना
मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शीतल देवी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि अप्रैल 2026 में उसे बुरी तरह पीटकर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के आदेश पर परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की मध्यस्थता कराई गई जो कि असफल रही।
शिकायत दर्ज होना
घटना की रिपोर्ट विवाहिता की ओर से थाना क्योलड़िया में दर्ज करायी गयी है।

