डीपीएस के 10 छात्रों का जेईई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Bareily News - बरेली, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली पब्लिक स्कूल ने छात्रों ने जेईई परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के 10 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्श

बरेली। दिल्ली पब्लिक स्कूल ने छात्रों ने जेईई में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के 10 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रितु अरोड़ा ने बताया, यह विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का यह संयुक्त परिणाम है। नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मेंटरिंग और अनुशासित अध्ययन योजना ने विद्यार्थियों को यह उपलब्धि दिलाई। छात्र कवीन्द्र राठौड़ 98, रिशब गंगवार 96.73, शलोक सिंह 96.05, प्रखर त्रिपाठी 96,आदित्य गुप्ता 94.5, आयुष सिंह 94.5, शाह खान 92, विशेष गंगवार 93, काव्य साहू 91 और कृति बघेल ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


