होटलों में चेकिंग कर बताए आग से सुरक्षा के उपाय
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीदिल्ली के होटल में अग्निकांड के बाद फायर ब्रिगेड की ओर से होटलों में आग से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को कई होटलों में चेकिंग और ट्रेनिंग की गई। फायर ब्रिगेड ने अग्निशमन उपकरणों की जांच की और कर्मचारियों को तैयार किया।

दिल्ली के होटल में अग्निकांड के बाद फायर ब्रिगेड की ओर से होटलों में आग से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को भी कई होटलों में चेकिंग कर ट्रेनिंग कराई गई। एफएसओ संजीव यादव के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम शुक्रवार को पीलीभीत बाईपास पर होटल चीयर रॉयल, कासा डिवाइन, दिव्य, क्लार्क्स इन आदि होटलों में पहुंची। टीम ने वहां के अग्निशमन उपकरणों को चलाकर जांच की और फिर अग्नि दुर्घटना रोकने के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग कराई गई। इस दौरान होटल संचालकों को हर समय होटल के सभी निकास खुले रखने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें:विशेष फायर रिस्क निरीक्षण अभियान
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


