बरेली कॉलेज का महिला छात्रावास तैयार होने के बाद भी नहीं हुआ शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली कॉलेज में आधुनिक महिला छात्रावास की स्थापना हुई है, लेकिन यह अभी तक शुरू नहीं हो सका है। नवंबर से संचालन का दावा अधूरा है, जिससे दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को आवासीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्रावास नए सत्र से छात्राओं के लिए खोल दिया जाएगा।

बरेली कॉलेज का महिला छात्रावास तैयार होने के बाद भी नहीं हुआ शुरू

बरेली कॉलेज में छात्राओं की आवासीय समस्या को दूर करने के लिए तैयार किया गया आधुनिक महिला छात्रावास अभी तक शुरू नहीं हो सका है। नवंबर माह से संचालित किए जाने का दावा अभी भी अधूरा है। छात्रावास पूरी तरह तैयार होने के बावजूद शुरु होने में देरी से दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ‎बरेली कॉलेज में दूर-दराज से आने वाली छात्राओं की आवासीय समस्या को दूर करने के लिए आधुनिक महिला छात्रावास का निर्माण किया गया। बरेली कॉलेज में बने महिला छात्रावास 80 छात्राओं के रहने की व्यवस्था के हिसाब से बनाया गया।

बरेली कॉलेज प्रशासन के अनुसार पहले ये महिला छात्रावास में छात्राओं को नंबवर में प्रवेश दिया जाना था। लेकिन छात्रावास पूरी तरह से तैयार नहीं होने पाने की वजह से छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया। इसके लिए कई छात्राओं ने प्रवेश के लिए अपने आवेदन जमा किए थे। बरेली कॉलेज के डीएसडब्ल्यू प्रो. एमबी कलहंस ने बताया कि छात्रावास बन कर तैयार हो गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने बाद छात्रावास को नए सत्र से छात्राओं के लिए खोल दिया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।