निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

Mar 02, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों का हंगामानिजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों का हंगामानिजी अस्पताल में इलाज के द

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

स्टेडियम रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में घोर लापरवाही और जबरन रोकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मृतक करीब दो सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरीदपुर के करपिया निवासी धारम ने बारादरी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भतीजा महेंद्र पाल बीते 16 फरवरी को सड़क हादसे में घायल हो गया था। ग्वालियर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे 17 फरवरी को स्टेडियम रोड स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

धारम का आरोप है कि 28 फरवरी तक डॉक्टरों ने मरीज की हालत बिल्कुल ठीक बताई और डिस्चार्ज की तैयारी करने को कहा। परिजनों ने अस्पताल का पूरा बिल भी जमा कर दिया, लेकिन डॉक्टरों ने सलाह दी कि एक रात और रुककर अगले दिन घर चले जाना। हाथ बांधकर नली डालने का आरोप शिकायत के मुताबिक, बीते शनिवार की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अस्पताल के एक कर्मचारी अक्षय ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के कहने पर जबरन मरीज के हाथ बांध दिए और नाक में नली डालने लगे। परिजनों के विरोध के बावजूद नली डाली गई, जिसके महज 10 मिनट के भीतर ही महेन्द्र की मौत हो गई। फाइल मांगने पर अभद्रता, हंगामा परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने मौत का कारण पूछा और मरीज की मेडिकल फाइल मांगी, तो अस्पताल प्रबंधन ने फाइल देने से साफ मना कर दिया और उनके साथ अभद्रता की। अस्पताल में हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने गुस्साए परिजनों को किसी तरह शांत कराया। इस मामले में परिजनों की तरफ से बारादरी थाने में तहरीर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।