लोहे की रॉड से हमला, युवक का सिर फटा

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

गांव रौती में तिलक की रस्म के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। घटना तब हुई जब एक युवक ने बारातियों को गालियां दीं और विरोध करने पर लोहे की सरिया से हमला किया। दो अन्य लोगों को भी बचाने की कोशिश में पीटा गया।

लोहे की रॉड से हमला, युवक का सिर फटा

आंवला। गांव रौती में तिलक की रस्म के समय हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।बताया गया कि थाना इस्लाम नगर के गांव भगतपुर निवासी जुगेन्द्र सिंह 26 अप्रैल को अपने गांव के ही एक व्यक्ति की बारात में रौती गांव आए थे। आरोप है कि जब दरवाजे पर तिलक की रस्म चल रही थी, तभी लड़की का भाई अपने 5-6 साथियों के साथ वहां पहुंचा और बारातियों को गालियां देने लगा। विरोध करने पर युवक ने लोहे की सरिया से जुगेन्द्र के सिर पर हमला कर दिया।

उसे बचाने आए दो लोगों को भी पीटा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।