ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपहली बार 40 पार गया दिन का पारा

पहली बार 40 पार गया दिन का पारा

सीजन में पहली बार दिन का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। पिछले वर्ष अप्रैल का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रहा था। लॉक डाउन के चलते गर्मी कम पड़ी...

पहली बार 40 पार गया दिन का पारा
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 15 Apr 2021 03:07 AM
ऐप पर पढ़ें

सीजन में पहली बार दिन का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। पिछले वर्ष अप्रैल का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रहा था। लॉक डाउन के चलते गर्मी कम पड़ी थी। पिछली साल 22 मई को तापमान 40 डिग्री के पार गया था। 16 और 17 अप्रैल को बारिश की आंशिक सम्भावना है।

लॉक डाउन के कारण पिछले वर्ष पूरा देश बंद हो गया था। इस कारण ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी थी। इस बार गर्मी ने अभी से लोगों को पसीना पसीना करना शुरू कर दिया है। बुधवार को सुबह कुछ देर मौसम नरम रहा। जैसे-जैसे धूप तेज हुई, वैसे वैसे ही गर्मी बढ़ती चली गई। दोपहर में हवा तेज लू में बदल गई। दोपहर में तो घर से निकलना कठिन था। धूल के कारण लोगों को और ज्यादा परेशानी हो रही थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 40.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री गिरकर 18.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने 16 अप्रैल और 17 अप्रैल को एक-एक मिमी बारिश की सम्भावना जताई है। इस दौरान तेज आंधी भी आ सकती है।

पिछले 11 वर्षों में अप्रैल का तापमान

2020-38.1 डिग्री

2019-43 डिग्री

2018- 39.3 डिग्री

2017-41.5 डिग्री

2016-42.5 डिग्री

2015-39.1 डिग्री

2104-41.9 डिग्री

2013-41.1 डिग्री

2012-38.8 डिग्री

2011-39.5 डिग्री 

2010-42.6 डिग्री

2009-42.6 डिग्री 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें