ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशइस बार बाजार से गायब है दशही आम

इस बार बाजार से गायब है दशही आम

आम तो लोग बहुत प्रकार के खाते हैं लेकिन लोगों को जो दशहरी आम का चस्का लगा हुआ है वो स्वाद किसी अन्य आम में नहीं मिल पाता है। इस दशहरी आम का स्वाद लेने के लिए लोग बाजार खंगाल रहे हैं लेकिन ढ़ूढ़े नहीं...

इस बार बाजार से गायब है दशही आम
लाइव हिन्दुसतान ,बदायूंWed, 07 Jun 2017 01:53 PM
ऐप पर पढ़ें


आम तो लोग बहुत प्रकार के खाते हैं लेकिन लोगों को जो दशहरी आम का चस्का लगा हुआ है वो स्वाद किसी अन्य आम में नहीं मिल पाता है। इस दशहरी आम का स्वाद लेने के लिए लोग बाजार खंगाल रहे हैं लेकिन ढ़ूढ़े नहीं मिल रहा है। जबकि जिले की जनता इंतजार कर रही थी कि कब दशहरा का पर्व आए और जिले में दशहरी (टपका आम) खाने को मिले। लेकिन इस बार तो आम के कम उत्पादन ने लोगों का मजा ही खराब कर दिया है। क्योंकि दशहरी आम न होने की वजह से बाजार सूनी पड़ी हुई है। 

बाजार में आम की बिक्री तो होली बाद से बिक्री शुरू हो जाती है लेकिन वह आम बाहर का होता है। जिले का आम मई महीने में शुरू होता है साथ ही आसपास जिलों का आम भी इस समय बाजार में आकर बिकने लगता है। लेकिन एक दशहरी आम ऐसा है जो ज्येष्ठ के दशहरा पर्व के बाद से ही टपकना शुरू होता है। तभी आम बाजार में भी आता है। लेकिन इस बार तो दशहरा भी निकल गया लेकिन बाजार में दशहरी आम ढ़ूढ़े दिखाई नहीं दे रहा है। अगर ढूढ़ने पर एक-दो जगह मिल भी रहा है तो वह साठ रूपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। जो लोग दशहरी आम के प्रेमी हैं वहीं मजबूरन खरीदकर खा रहे हैं। बतादें कि इसके चलते बाजार में अन्य आम भी मंहगे दामों में बिक रहा है। अधिकतर आम 30 से 40 रूपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। जिसमें सफेदा, लंगड़ा, फजरी, गोला, देशी आम बिक रहा है। गौर करें तो अन्य वर्षों की अपेक्षा इस बार बाजार में आम की बिक्री को लेकर ठेले भी कम दिखाई दे रहे हैं। 

दस से 12 रूपये बिकता था दशहरी
बाजार में आम मई महीने में ही जमकर बिक्री के लिए आ जाता था लेकिन दशहरी आम दशहरा के बाद जून महीने में ही बिक्री को आता था। बतादें कि यह आम इन दिनों दस से 12 रूपये प्रति किलो तक बिकता था लेकिन इस बाद आम की फसल का उत्पादन कम होने की वजह से काफी महंगा बिक रहा है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें