ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअश्लील गाने पर नाच रहीं थीं नर्तकियां, पुलिस को देख भागे ग्रामीण

अश्लील गाने पर नाच रहीं थीं नर्तकियां, पुलिस को देख भागे ग्रामीण

म्यूड़ी में शादी समारोह में नर्तकियां अश्लील गीतों पर डांस कर रही थीं। पुलिस के वीडियो बनाने पर डांस देख रहे लोग व नर्तकियां भाग...

अश्लील गाने पर नाच रहीं थीं नर्तकियां, पुलिस को देख भागे ग्रामीण
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 02 Feb 2023 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

म्यूड़ी में शादी समारोह में नर्तकियां अश्लील गीतों पर डांस कर रही थीं। पुलिस के वीडियो बनाने पर डांस देख रहे लोग व नर्तकियां भाग गईं। पुलिस ने आयोजक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

शाही क्षेत्र के गांव म्यूड़ी में बुधवार की रात में एक शादी समारोह में अश्लील गीतों पर नर्तकियों डांस कराने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार टीम के साथ रात में 1.50 बजे गांव म्यूड़ी पहुंचे। पुलिस को प्रधान के घर के पास ग्रामीणों की भीड़ लगी मिली। पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने बताया आयोजक अपने भाई की शादी की खुशी में महिलाओं का डांस करा रहा है।

उपनिरीक्षक ने भीड़ में खड़े होकर अश्लील गीतों पर हो रहे डांस की वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस को देख लोग भाग गए। आयोजक भीड़ में शामिल होकर मौके से गायब हो गया। उपनिरीक्षक ने एसओ शाही को मामले की जानकारी दी। एसओ ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपनिरीक्षक ने थाने में आयोजक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने फैजान निवासी म्यूड़ी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें