पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

Mar 08, 2026 03:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - गायत्री, जो अपने परिवार को छोड़कर दोगुनी उम्र के विवाहित युवक राकेश गंगवार से प्रेम विवाह कर चुकी थी, की शादी के छह महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गायत्री के पिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है, आरोप है कि जातिगत मानसिकता के कारण उसे प्रताड़ित किया गया।

पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

परिवार छोड़कर दोगुनी उम्र के विवाहित युवक से प्रेम विवाह करने वाली दलित युवती गायत्री की जातिगत उपेक्षा और प्रेमी की पहली पत्नी से लगाव ने छह माह में ही उसके प्रेम विवाह का खौफनाक अंत कर दिया। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, उसकी पहली पत्नी और परिवार के चार अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोजीपुरा के गांव सुरला में रहने वाली 22 वर्षीय गायत्री सागर को गांव का राकेश गंगवार अगस्त 2025 में उत्तराखंड ले गया था। शादीशुदा होने के बावजूद दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। मगर छह महीने बीतने से पहले ही इस प्रेम विवाह का शुक्रवार को अंत हो गया, जब गायत्री की ससुराल में ही जहर पीने से मौत हो गई।

इस मामले में गायत्री के पिता लक्ष्मण प्रसाद सागर ने उसके पति राकेश गंगवार, पहली पत्नी वीरबाला, पिता गणेश चंद्र, बहन अन्नू व पूर्वा गंगवार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है जातिगत मानसिकता के चलते पति समेत अन्य ससुराली उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे और दहेज के लिए दस लाख रुपये की डिमांड कर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने शुक्रवार को तेजाब पिलाकर उनकी बेटी गायत्री की हत्या कर दी। उनका कहना है कि आरोपी उन लोगों को भी हत्या कर लाश गायब करने की धमकी दे रहे हैं।ससुराली फरार, मायके वाले ले गए शवइस घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। इस वजह से पोस्टमार्टम के बाद गायत्री का शव मायके वाले अपने साथ ले गए। पोस्टमार्टम में मौत का कारण तेजाब पीना सामने आया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।