दलित युवक पर थूका, विरोध पर किया हमला

Mar 08, 2026 03:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - सीबीगंज के ग्राम बंडिया में दलित युवक राज के ऊपर समुदाय विशेष के युवक ने थूक दिया। जब राज ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे और उसके दोस्त शिवम को धारदार हथियार से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दलित युवक पर थूका, विरोध पर किया हमला

समुदाय विशेष के युवक ने दलित के ऊपर थूक दिया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने युवक व उसके दोस्त को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया। इस मामले में थाना सीबीगंज में एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीबीगंज के ग्राम बंडिया में रहने वाली मनेखा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम उनका बेटा राज अपने दोस्त शिवम के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव में ही रहने वाला समुदाय विशेष का युवक साहिल व उसका भाई अयान वहां पहुंचे और उनके बेटे राज के ऊपर थूक दिया। बेटे ने विरोध किया तो साहिल ने अपने पिता पप्पू के अलावा उरमत शाह और भूरा को भी बुला लिया।

धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे आरोपियों ने राज और उसके दोस्त शिवम पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। साथ ही जातिसूचक गालियां देते हुए अपमानित भी किया। वे दोनों बचने के लिए भागकर घर पहुंचे तो आरोपी भी पीछे से वहां पहुंच गए और मारपीट की। मनेखा की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने साहिल, उसके भाई अयान, पिता पप्पू और उरमत शाह व भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।