ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदबंगों ने नहर की भूमि पर अवैध कब्जे कर बना लिए पक्के मकान

दबंगों ने नहर की भूमि पर अवैध कब्जे कर बना लिए पक्के मकान

कस्बे से कुछ दूरी पर ही स्थित नहर को भूमाफियों और दबंगों दबंगों ने नाले में तब्दील कर भूमि पर कब्जा कर लिया है। 20 से अधिक लोगों ने नहर की पटरी पर कब्जा कर इसपर पक्के निर्माण कर लिए हैं। वहीं एक...

दबंगों ने नहर की भूमि पर अवैध कब्जे कर बना लिए पक्के मकान
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 18 Jul 2019 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

कस्बे से कुछ दूरी पर ही स्थित नहर को भूमाफियों और दबंगों दबंगों ने नाले में तब्दील कर भूमि पर कब्जा कर लिया है। 20 से अधिक लोगों ने नहर की पटरी पर कब्जा कर इसपर पक्के निर्माण कर लिए हैं। वहीं एक भूमाफिया ने तो नहर का अस्तित्व ही समाप्त कर भूमि पर प्लाटिंग भी करना शुरु कर दी है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद बुधवार को नहर विभाग और राजस्व टीम ने जांच पडताल कर भूमि की पैमाईश कर अवैध कब्जों को चिन्हित कर लिया है। जिससे अवैध कब्जेदारों में हडकम्प मचा हुआ है।

शारदा नहर खण्ड पीलीभीत से निकलने वाली ईध जागीर गांव से होकर पनघैली नदी में गिरती है। इस नहर की पटरी पर लोगों ने अवैध कब्जे कर इसे नाले में तब्दील कर दिया है। लोगों ने नहर की पटरी पर पक्के निर्माण भी कर लिए हैं। इसके साथ ही गांव से कुछ दूर आगे बढने पर एक भूमाफिया ने पूरी नहर को ही पाट कर इसका अस्तित्व समाप्त कर भूमि में प्लाटिंग करना शुरु कर दिया है। बीते दिनों ग्रामीणों ने इस मामले में अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसपर एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को शारदा नहर खण्ड के जिलेदार लेखराज, सींचपाल राजेश गंगवार, हल्का लेखपाल योगेश कुमार, कस्बा लेखपाल जयेन्द्र सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पडताल की। इस दौरान टीम ने भूमि की पैमाईश में पाया कि नहर की भूमि पर 20 से अधिक लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। जिसपर टीम ने सभी अवैध कब्जों को चिन्हित कर दिया। जिससे अवैध कब्जेदारों में खलबली मच गयी है। टीम गुरुवार को भी पैमाईश कर अवैध कब्जों को चिन्हित करेगी।

शारदा नहर खंड पीलीभीत के जिलेदार लेखराज ने बताया कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। बुधवार को भी टीम पैमाईश कर अवैध कब्जों को चिन्हित करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। नहर विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें