दबंगों ने युवक को जलती लकड़ी से दागा

Mar 05, 2026 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - ग्राम मनौना में दबंगों ने एक युवक को जलती लकड़ी से दागा और उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की। राजू अपने पिता से बात कर रहा था, तभी दबंगों ने गाली-गलौज की और एक ने उसे जलती लकड़ी से घायल कर दिया। पत्नी के बचाने आने पर उसे भी अपमानित किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दबंगों ने युवक को जलती लकड़ी से दागा

​आंवला, संवाददाता। ग्राम मनौना में दबंगों ने एक युवक को जलती लकड़ी से दागा और बचाने आई पत्नी से अभद्रता की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव की सुनीता देवी पत्नी राजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर उसके पति राजू अपने पिता रनवीर से बातचीत कर रहे थे। इस बीच गांव के ही दबंग बाप बेटे वहां आ गये और गाली-गलौज करने लगा।​ विरोध करने पर एक ने जलती हुई लकड़ी से उसके पति पर हमला कर दिया। उसने राजू के दाहिने कंधे और पीठ को बुरी तरह झुलस गया जब वह अपने पति को बचाने आई तो एक ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए कपड़े फाड़ दिए और उसे घसीटकर बेइज्जत किया।

थाना प्रभारी ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।