बरेली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
Apr 05, 2026 01:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - बरेली में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शांति मौर्य कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में साइक्लोथान मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। पार्षद राम पाल सिंह और डॉ मधु गुप्ता ने साइकिल रैली को रवाना किया। किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टी शर्ट और कैप वितरित की गई। महिला सुरक्षा के लिए जानकारी भी दी गई।

बरेली। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शांति मौर्य कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में साइक्लोथान मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। पार्षद राम पाल सिंह, डॉ मधु गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टी शर्ट, कैप वितरित की गई। महिला कल्याण विभाग से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर रिंकी सैनी, केंद्र प्रबंधक चंचल गंगवार ने महिला सुरक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर व समस्त टोल फ्री नंबर 181 ,112 ,1098, 1090 ,108, 1076 के बारे में जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


