संडे ऑन साइकिलिंग के माध्यम से फिट रहने को किया प्रेरित

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत बरेली में विश्व साइकिल दिवस पर संडे ऑन साइक्लिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू हुई साइकिल रैली में लगभग 150 लोग शामिल हुए। प्रमुख अतिथियों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और रैली के बाद जुम्बा सत्र का आयोजन किया गया।

संडे ऑन साइकिलिंग के माध्यम से फिट रहने को किया प्रेरित

भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, कैंट बरेली स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र में संडे ऑन साइक्लिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। ‎मुख्य अतिथि आईसीएआई बरेली के चेयरमैन नीरज अग्रवाल, आईटीबीपी के इंस्पेक्टर कुंदन सिंह और केंद्र प्रभारी संदीप मोहन चौधरी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसके बाद साइकिल रैली को रवाना किया गया।‎ रैली मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू होकर युगवीणा लाइब्रेरी, शास्त्री चौक, बिशप कॉनराड, बीआई बाजार, गांधी उद्यान, कैंट बोर्ड अस्पताल और धोपेश्वरनाथ मंदिर होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची। कार्यक्रम में आईसीएआई, आईटीबीपी, आरपीएफ, कैंटोनमेंट बोर्ड के मेडिकल स्टाफ और आरएन टैगोर स्कूल के सदस्यों ने भाग लिया। रैली के बाद जुम्बा इंस्ट्रक्टर रुचि के निर्देशन में जुम्बा सत्र का आयोजन किया गया.

स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकाली गई साइकिल रैली

बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम से रविवार सुबह विश्व साइकिल दिवस और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा पार्षद विवेक पटेल और वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी संजीव मित्तल ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ के नारे लगाकर पर्यावरण और सेहत की रक्षा का संदेश दिया। सोनेंद्र श्रोतिया, हरी शंकर, नितेश भारद्वाज, करन प्रताप सिंह, सुमित चौरसिया समेत अन्य रहे।

सामान्य प्रश्न

इस कार्यक्रम का आयोजन किसके अंतर्गत किया गया?
यह कार्यक्रम भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।