फिट इंडिया अभियान के तहत निकाली गई साइकिल रैली, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार को बरेली में संडे ऑन साइक्लिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 150 लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि नीरज कुमार अग्रवाल और अन्य ने प्रतिभागियों को फिट रहने का संदेश दिया। साइकिल रैली विभिन्न स्थलों से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची, और जुम्बा सत्र का आयोजन भी हुआ।

फिट इंडिया अभियान के तहत निकाली गई साइकिल रैली, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, कैंट बरेली स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र में संडे ऑन साइक्लिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‎कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईसीएआई बरेली के चेयरमैन नीरज कुमार अग्रवाल, आईटीबीपी के इंस्पेक्टर कुंदन सिंह तथा केंद्र प्रभारी संदीप मोहन चौधरी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और फिट रहने का संदेश दिया। इसके बाद साइकिल रैली को रवाना किया गया। ‎रैली मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू होकर युगवीणा लाइब्रेरी, शास्त्री चौक, बिशप कॉनराड, बीआई बाजार, गांधी उद्यान, कैंट बोर्ड अस्पताल और धोपेश्वरनाथ मंदिर होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची।

कार्यक्रम में आईसीएआई, आईटीबीपी, आरपीएफ, कैंटोनमेंट बोर्ड के मेडिकल स्टाफ तथा आरएन टैगोर स्कूल के सदस्यों ने भाग लिया। रैली के बाद जुम्बा इंस्ट्रक्टर रूचि के निर्देशन में जुम्बा सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily Newsफिट इंडिया अभियान के तहत निकाली गई साइकिल रैली, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा