Bareily News: एआई से महिला के फोटो बनाकर किए अपलोड

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: फतेहगंज पूर्वी के कमनपुर गांव में एक युवक ने पुलिस में शिकायत की कि किसी ने उसकी पत्नी का फोटो एआई का उपयोग करके अश्लील बना कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। युवक का आरोप है कि आरोपी रामवीर और अमित ने शुक्रवार रात को उसकी पत्नी से बातचीत करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने यह हरकत की।

Bareily News: एआई से महिला के फोटो बनाकर किए अपलोड

Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। खुराफाती ने एआई से महिला का फोटो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव कमनपुर निवासी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि किसी ने उसकी पत्नी का फोटो इंस्टाग्राम से निकालकर एआई से अश्लील बनाया। उसके बाद इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दिया। उसकी समाज में बदनामी हो रही है। शुक्रवार रात्रि के समय शाहजहांपुर के जैतीपुर के रामवीर ने मोबाइल नंबर से युवक की पत्नी से बात करनी चाही तब उसने विरोध किया। इस बात पर नाराज होकर उसने उसकी पत्नी के अश्लील फोटो बनाकर व्हाट्सएप इंस्टाग्राम फेसबुक पर अपलोड कर दिए।

पुलिस ने युवक की गुहार पर आरोपी रामवीर एवं अमित के विरुद्ध साइबर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: एआई से महिला के फोटो बनाकर किए अपलोड