
नीट की तैयारी कर रहे छात्र के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 25 हजार
Bareily News - नवाबगंज में नीट की तैयारी कर रहे छात्र मोहम्मद फैजान के खाते से साइबर ठगों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। छात्र को पैसे कटने का मैसेज मिलने पर घटना की जानकारी हुई। छात्र के पिता ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और बैंक के शाखा प्रबंधक को भी मामले से अवगत कराया।
नवाबगंज। नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र के खाते से साइबर ठगों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आते ही छात्र और उसके परिजनों को जानकारी हुई। इस मामले में छात्र के पिता ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी पूर्व सभासद मोहम्मद हसन अंसारी के बेटे मोहम्मद फैजान का यूनियन बैंक नवाबगंज शाखा में खाता है। वह नीट की तैयारी करता है। रविवार शाम अचानक फैजान के मोबाइल पर खाते से 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। कुछ ही सेकेंड बाद 10 हजार रुपये कटने का दूसरा मैसेज मिला, इसके बाद 5 हजार रुपये निकासी का तीसरा मैसेज भी आ गया।
घटना की जानकारी फैजान ने तुरंत अपने पिता को दी। इसके बाद उसके पिता ने आनन-फानन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को छात्र के पिता ने बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक को भी मामले से अवगत कराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




