
घने कोहरे के बीच 24 केंद्रों पर पहली पाली की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी
Bareily News - बरेली में रविवार सुबह घने कोहरे के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन हुआ। पहली पाली में 8000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि द्वितीय पाली में 7500 परीक्षार्थी नामांकित हैं। सभी परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।
बरेली, रविवार सुबह घने कोहरे के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजन हो रहा है। पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे शुरू होकर 12 बजे तक हुई। इसके लिए छात्रों की एंट्री एक घंटे पहले ही शुरू हो गई थी। पहली पाली में 8000 से अधिक परीक्षार्थी नामांकित हैं। द्वितीय पाली 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। इसमें भी तकरीबन 7500 परीक्षार्थी नामांकित हैं। पहली पाली में परीक्षा के लिए गेट पर ही सभी की तलाशी के बाद बायोमेट्रिक कराने के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पुलिस फोर्स भी केंद्रों पर तैनात रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




