Bareily News: स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: बरेली में स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को पुरुष एवं महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन होगा। पुरुषों के लिए रेस 5 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 3 किलोमीटर होगी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलेंगे। प्रतिभागी रेस शुरू होने से आधा घंटा पहले पंजीकरण कर सकते हैं।

Bareily News: बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पुरुष एवं महिला वर्ग क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। रेस दो वर्गों में आयोजित होगी। पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर एवं महिला वर्ग में तीन किलोमीटर, जिसमें प्रथम छह विजेता खिलाड़ियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी रेस शुरू होने से आधा घंटा पहले पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकेंगे।


