Bareily News: स्ट्रीट लाइट से कटिया डालकर कर जिम में हो रही थी बिजली चोरी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बिजली चोरी रोकने व ओवरलोडिंग कम करने के लिए अधीक्षण अभियंता नगर ललित कुमार के निर्देशन में छापेमारी अभियान जारी है। श

Bareily News: स्ट्रीट लाइट से कटिया डालकर कर जिम में हो रही थी बिजली चोरी

Bareily News: बरेली। शहर में बिजली चोरी रोकने व ओवरलोडिंग कम करने के लिए अधीक्षण अभियंता नगर ललित कुमार के निर्देशन में छापेमारी अभियान जारी है। शनिवार को प्रवर्तन दल प्रथम प्रभारी उप निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी सूफी टोला में की गई। प्रवर्तन दल प्रभारी ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला स्थित भोलू कांप्लेक्स में संचालित जिम में बिजली चोरी पकड़ी गई। जिम संचालक निसार द्वारा पांच किलोवाट का कनेक्शन लिया गया था, लेकिन परिसर पर लगी स्ट्रीट लाइट में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। उपयोगकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। छापेमारी के दौरान जेई रजनीकांत, उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह, सिपाही राजेश कुमार, ललित कुमार, राहुल कुमार, मधुबाला मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: स्ट्रीट लाइट से कटिया डालकर कर जिम में हो रही थी बिजली चोरी