Crackdown on Anganwadi Workers 12 Dismissed for Absenteeism and Corruption 12 आंगनबाड़ी वर्कर की सेवाएं समाप्त, शासन को भेजी रिपोर्ट, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsCrackdown on Anganwadi Workers 12 Dismissed for Absenteeism and Corruption

12 आंगनबाड़ी वर्कर की सेवाएं समाप्त, शासन को भेजी रिपोर्ट

Bareily News - प्रशासन की सख्ती के बाद 12 आंगनबाड़ी वर्कर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनमें से छह ने कार्रवाई के डर से इस्तीफा दे दिया। कई आंगनबाड़ी वर्कर कई महीनों से अनुपस्थित थीं और विभागीय अधिकारियों से साठगांठ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 29 Dec 2024 02:12 AM
share Share
Follow Us on
12 आंगनबाड़ी वर्कर की सेवाएं समाप्त, शासन को भेजी रिपोर्ट

सेंटर पर बगैर जाए साठगांठ से वेतन ले रहीं आंगनबाड़ी वर्कर पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। प्रशासन की सख्ती के बाद 12 आंगनबाड़ी वर्कर की सेवाएं समाप्त की गईं हैं। इनमें से छह ने कार्रवाई के डर से खुद ही इस्तीफा सौंप दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों का लगातार डीएम अधिकारियों के जरिए निरीक्षण करा रहे हैं। कु छ आंगनबाड़ी वर्कर कई-कई महीने से नदारद हैं। जो विभागीय अधिकारियों से साठगांठ करके नौकरी कर रहीं थीं। विभागीय अधिकारियों को जब अपनी गर्दन फंसने का डर सताया तो नदारद रहने वाली आंगनबाड़ी वर्कर पर कार्रवाई शुरू कर दी। सेंटरों से गायब रहने वाली छह आंगनबाड़ी वर्कर ने डीपीओ को इस्तीफा दे दिया। जबकि छह आंगनबाड़ी वर्कर को बर्खास्त कर दिया गया है। डीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि 12 आंनगाबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका की सेवाएं समाप्त कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। जल्दी ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।