रामगंगा नदी में उतराते मिले गोवंशों के शव

Jan 20, 2026 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - रामगंगा नदी में गोवंशों के शव मिलने के बाद, गो रक्षकों ने मुख्यमंत्री को शिकायत की। फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर ने शवों को नदी से निकाला और दफनाया। एसडीएम ने गोशालाओं की रिपोर्ट मांगी है। आशंका है कि ठंड की वजह से गोवंशों की मौत हुई।

रामगंगा नदी में उतराते मिले गोवंशों के शव

। गोशालाओं में मौत होने के बाद गोवंशों के शव रामगंगा नदी में फेंक दिए। जो नदी में उतराते देखकर गो रक्षकों ने मुख्यमंत्री को एक्स कर शिकायत की। इसके बाद फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर ने शवों को रामगंगा नदी से निकलवाकर दफन कराया। एसडीएम ने फरीदपुर और भुता ब्लॉक की गोशालाओं की रिपोर्ट बीडीओ से तलब की है। सोमवार को नगरिया कला ग्राम पंचायत के मजरा खनी नवादा गांव के किसानों ने गोवंशों के शव रामगंगा नदी में उतराते देखे। कई गोवंशों के शव नदी किनारे झाड़ियों में फंसे थे। किसानों गोरक्षक सत्यम गौड को मामले की सूचना दी। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने नदी में उतरा रहे गोवंशों के शव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल के बाद सीएम को एक्स कर शिकायत कर दी। जिसके बाद फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने गोवंशों के शव नदी से निकलवाकर दफन कराया। आशंका जताई जा रही है कि गोवंशों की मौत ठंड लगने से हुई होगी। फरीदपुर तहसील के गोशालाओं की मांगी की रिपोर्ट फरीदपुर और भुता ब्लॉक में कई गोशालाएं हैं। सबसे बड़ी गोशाला हरेली अलीपुर और चठिया गांव में है। बीते दिनों गोशालाओं में ठंड की वजह से गोवंशों की मौत की सूचना थी, लेकिन आधिकारिक रूप से उनकी पुष्टि नहीं हुई। गोवंशों के शव रामगंगा नदी में मिलने के बाद एसडीएम मल्लिका नैन ने दोनों ब्लॉकों के बीडीओ से गोशालाओं की रिपोर्ट तलब की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।