Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsCow Protectors Protest After Finding Animal Remains in City Drain Authorities Respond
नाले में गोवंश के शव मिलने पर गौ रक्षक दल का हंगामा

नाले में गोवंश के शव मिलने पर गौ रक्षक दल का हंगामा

संक्षेप:

Bareily News - सिटी शमशान भूमि के पास एक नाले में गोवंश के अवशेष मिलने पर गौ रक्षक दल ने हंगामा किया। प्रशासन ने जेसीबी से सफाई कर शवों का अंतिम संस्कार किया। डेयरी संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नाले के पास CCTV कैमरा लगाने की योजना है।

Jan 20, 2026 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

सिटी शमशान भूमि के पास एक नाले में बड़ी संख्या में गोवंशों के अवशेष मिलने पर गौ रक्षक दल ने हंगामा किया। प्रशासन ने जेसीबी से नाले की सफाई करवाकर शवों का अंतिम संस्कार किया। मंगलवार को आसपास के डेयरी संचालकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू की जाएगी। सिटी श्मशान भूमि के पास एक बड़ा नाला है। यह नाला अक्सर सूखा रहता है। सोमवार को गौ रक्षक दल के पदाधिकारी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि नाले में कई गोवंशीय पशु के शव, अवशेष आदि पड़े हुए हैं। उन्होंने इस पर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार विदित कुमार मौके पर पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस और नगर निगम के अधिकारी भी वहां आ गए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आसपास के डेयरी संचालक गोवंश की मृत्यु होने पर नाले में ही फेंक देते हैं। ऊपर से मिट्टी, बोर आदि डाल दिए जाते हैं। इस पर जेसीबी मंगवाकर साफ सफाई शुरू की गई। पाया गया कि वहां कई गोवंशीय पशुओं के अवशेष थे। उनका ससम्मान अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। उन डेयरी संचालकों को चिन्हित किया गया जो इस काम में संलिप्त हैं। इनके ऊपर कारवाई की तैयारी चल रही है। वर्जन गौ रक्षक दल की सूचना पर मौके पर जाकर पड़ताल की गई। जिन डेयरी संचालकों को चिन्हित किया गया है, उनको कल नोटिस जारी किये जाएंगे। नाले के पास एक सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। - विदित कुमार, नायब तहसीलदार