पुरानी रंजिश में ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - पुरानी रंजिश के चलते घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अधेड़ व्यक्ति के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

पुरानी रंजिश में ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या

भमोरा(बरेली), संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अधेड़ व्यक्ति के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के फुफेरे भाइयों समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनमें से तीन को हिरासत में लिया है। दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति के कंधे में गोली लगी है लेकिन पुलिस उसे संदिग्ध बता रही है। गांव भीकमपुर निवासी धर्मपाल सिंह यादव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने बड़े भाई 48 वर्षीय कल्यान सिंह के साथ शौच के लिए नदी किनारे गए थे।

इसी दौरान घात लगाकर बैठे गांव में ही रहने वाले फुफेरे भाई जीराज व सुनील ने अपने साथी फूल सिंह, सतेन्द्र, दीपक, नरवीर व जोगेन्द्र ने उन्हें घेर लिया। फूल सिंह और जीराज ने उन पर फायर कर दिया, जो उनके सीने में लगा। वह गिरे तो आरोपियों ने मौत होने तक राइफल की बटों से उन्हें पीटा। वह अपने भाई को बचाने दौड़े तो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। परिजन की सूचना पर सीओ नितिन कुमार और इंस्पेक्टर पवन सिंह मौके पर पहुंचे। मगर वे लोग विधायक को बुलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सीओ के काफी समझाने पर बमुकिश्ल तीन घंटे बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा जा सका। घटना के बाद एसपी साउथ अंशिका वर्मा भी मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। धर्मपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, दूसरी ओर से जोगेंद्र भी घायल अवस्था में थाने पहुंचा, जिसके कंधे से गोली आरपार हुई थी। उसने धर्मपाल पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध बता रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।