हाईकोर्ट के आदेश के बाद खुली इंग्लिश स्कूल की सील

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - क्लेरा स्वेन मिशन अस्पताल जेबी बरेली के खिलाफ बकाया वसूली के लिए तहसील प्रशासन ने इंग्लिश स्कूल को सील कर दिया था। विद्या एजूकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने सील हटाने का आदेश दिया। बकाया राशि 73,70,379 रुपये थी, जिसमें से 11.25 लाख रुपये की वसूली हुई।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद खुली इंग्लिश स्कूल की सील

क्लेरा स्वेन मिशन अस्पताल जेबी बरेली से बकाया वसूली के लिए तहसील प्रशासन ने बीती 12 सितंबर को इंग्लिश स्कूल को सील कर दिया था। इसके विरुद्ध विद्या एजूकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए स्कूल की सील हटाने का आदेश दिया है। आदेश के क्रम में सील हटा दी गई है। बाकायेदार फर्म सेवायोजक मैसर्स डायरेक्टर / चेयरमैन क्लेरा स्वेन मिशन अस्पताल जेबी बरेली के खिलाफ 73,70,379 रुपये बकाया के 17 वसूली प्रमाण पत्र एडीएम एफआर ने जारी किए थे। संस्थान पर 17 कर्मचारियों की करीब 73 लाख रुपये की धनराशि बकाया थी। वसूली के लिए क्षेत्रीय संग्रह अमीन प्रेमराज ने 12 सितंबर 2025 को इंग्लिश स्कूल आदि प्रापर्टी को सील कर दिया था। 30 सितंबर को विद्या बेंजामिन ने इस संपत्ति पर अपना दावा ठोका। डीएम को दिए पत्र में उन्होंने कहा कि उनके पूवर्जों को अमेरिकन न्यू वेस्ट मिशन और उसके पादरी बैंसलर ने आवास के लिए जमीन दी थी। उक्त जमीन अब भी राजस्व अभिलेखों में अमेरिकन न्यू वेस्ट मिशन और उसके पादरी बैंसलर के नाम एनजेआई आबादी के रूप में दर्ज है। 11 सितंबर को यहां कुर्की का आदेश चस्पा कर दिया गया। जबकि न्यायालय सिविल जज के स्तर से जमीन को न खाली करने का आदेश पारित किया जा चुका है। इस जमीन का बाकीदार फर्म से कुछ लेना-देना नहीं है। ऐसे में कुर्की का आदेश गलत है। उन्होंने सील हटाने की मांग की है। स्थानीय स्तर पर राहत नहीं मिलने पर उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने उनकी दलील को स्वीकार करते हुए प्रशासन को सील खोलने का आदेश दिया। तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में इंग्लिश स्कूल की सील खुल दी गई है.

11 लाख रुपये की और हुई वसूली

मैसर्स डायरेक्टर / चेयरमैन क्लेरा स्वेन मिशन अस्पताल जेबी बरेली पर 17 कर्मचारियों के 73,70,379 रुपये बकाया थे। सीलिंग के बाद बकायेदार फर्म के सचिव परमंदिर मैसी और ट्रेजरार सुनील मैसी की तरफ से करीब 20 लाख रुपये जमा करा दिए गए थे। प्रशासन लगातार शेष राशि जमा करने का भी दबाव बना रहा था। इसके लिए मुंबई में बिशप को भी पत्र जारी किया गया। बिशप मंगलवार को बरेली आए हुए थे। वे एक होटल में बैठक कर रहे थे। सूचना मिलते ही तहसील की टीम वहां पहुंच गई। टीम ने आरसी के आधार पर बकाया राशि के चेक मांगे। लंबी कवायद के बाद आखिर 11.25 लाख रुपये का चेक टीम को मिल गया। इससे अब कुछ कर्मचारियों का भुगतान करवा दिया जाएगा.

Voice of UP

FAQs

क्लेरा स्वेन मिशन अस्पताल के खिलाफ कितना बकाया था?
क्लेरा स्वेन मिशन अस्पताल जेबी बरेली पर 73,70,379 रुपये का बकाया था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।