सब्जी मंडी की भूमि पैमाइश को नहीं पहुंची राजस्व टीम

Feb 27, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - नवाबगंज में कोर्ट के आदेश के बावजूद सब्जी मंडी की भूमि की पैमाइश नहीं हो पाई। शिकायतकर्ता नानकचंद शर्मा ने एसडीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। भूमि पर अवैध कब्जा होने के कारण सीमांकन नहीं हो सका। तहसीलदार ने बताया कि भूमि नगरीय क्षेत्र में है, इसलिए नगरपालिका की टीम की उपस्थिति अनिवार्य है।

सब्जी मंडी की भूमि पैमाइश को नहीं पहुंची राजस्व टीम

नवाबगंज। कोर्ट के आदेश के बावजूद सब्जी मंडी की पैमाइश करने टीम नहीं पहुंची। जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने एसडीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बे में तहसील गेट के सामने गाटा संख्या 563 एन जेड ए बिजौरिया नवाबगंज की भूमि के सीमांकन के लिए श्रीराम चरित मानस सेवा समिति के अध्यक्ष नानकचंद शर्मा ने एसडीएम कोर्ट नवाबगंज में वाद दायर किया है। नानक चंद्र शर्मा ने बताया कि इस भूमि पर चंद्रमुखी योग साधना केंद्र का निर्माण होना है। इस भूमि पर दर्जनों लोगो ने अवैध कब्जा कर रखा है। कोर्ट के आदेशानुसार गुरुवार को भूमि की पैमाइश होनी थी लेकिन राजस्व टीम ने सीमांकन करने से मना कर दिया है।

जिसको लेकर नानक चंद ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि भूमि नगरीय क्षेत्र में है इसलिए नगरपालिका की टीम को होना अनिवार्य है। टीम उपलब्ध न मिलने पर पैमाइश नहीं हो सकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।