Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsCorruption Unveiled Construction Scam in Chakadah Bhagautipur
सीसी रोड में किया घोटाला, चकदाह के प्रधान के अधिकार सीज

सीसी रोड में किया घोटाला, चकदाह के प्रधान के अधिकार सीज

संक्षेप:

Bareily News - भोजीपुरा के गांव चकदाह भगौतीपुर में सीसी रोड और नाली निर्माण में बड़े घपले का पर्दाफाश हुआ है। जांच में पता चला कि सीसी रोड की मोटाई मानक से कम थी और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। डीएम ने प्रधान...

Oct 16, 2024 06:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

भोजीपुरा के गांव चकदाह भगौतीपुर में सीसी रोड और नाली निर्माण में बड़ा घपला किया गया। सीसी रोड की मोटाई कम मिली। नालियों के निर्माण घटिया सामग्री से कराया गया। प्रधान और सचिव ने टेंडर के प्रकाशन से लेकर फर्म के चयन तक गड़बड़ी की। डीएम ने जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर चकदाह भगौतीपुर के प्रधान छोटे के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए। डीडीओ को घोटाले में शामिल ग्राम विकास अधिकारी पुष्पेंद्र शाक्य के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। चकदाह भगौतीपुर के नबी हसन, अबरार अहमद समेत कई ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर डीएम से सीसी रोड और नालियों के निर्माण में घपले की शिकायत की थी। डीएम के जिला गन्ना अधिकारी और आरईडी के एई को जांच सौंपी। टीम ने मौके पर जाकर जांच की। सीसी रोड की मोटाई नापी गई। जो मानक से कम पाई गई। नालियों के निर्माण में पीली ईंट और सब स्टैंडर्ड सामग्री का इस्तेमाल मिला। 24 अप्रैल को टीम ने जांच रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय को सौंप दी थी। जून और अगस्त में रिमाइंडर जारी कर ग्राम प्रधान से जवाब मांगा गया। प्रधान ने कोई जवाब दाखिल नहीं किया। जांच में विकास कार्यों में घपले की पुष्टि हुई। टेंडर के प्रकाशन और फर्म का चयन में घपला किया गया। क्रय पद्धति की अनदेखी की गई। एक चेहती फर्म को काम दिया गया। डीएम ने ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर दिए हैं। साथ ही फाइनल जांच डीसी मनरेगा और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को सौंप दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें