काम बंद कर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीबरेली में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल विपिन पटेल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। इसके विरोध में लेखपालों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और तहसील में धरना दिया। लेखपाल संघ का कहना है कि विपिन को झूठे आरोपों में फंसाया गया है।

बरेली। मंगलवार को सदर तहसील में एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल विपिन पटेल को कथित तौर पर 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। बड़ी संख्या में लेखपालों ने कोतवाली पहुंचकर इसका विरोध किया था। एंटी करप्शन टीम पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए लेखपाल बुधवार को तहसील में धरने पर बैठ गए हैं। लेखपाल संघ का आरोप है कि बिना ठोस साक्ष्य के लेखपाल विपिन को जबरन फंसाया गया है। उनका कहना है कि पूरी कार्रवाई को रिश्वतखोरी का रंग देने की कोशिश की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


