
राष्ट्रध्वज पर इस्लामिक शब्द लिखने की शिकायत, जांच में पाई गई गलत
Bareily News - मानपुर गांव में ईद मिलादुन्नबी पर दो युवकों ने तिरंगा झंडे पर इस्लामिक शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने इसे राष्ट्रीय ध्वज बताकर अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने जांच के...
शीशगढ़। मानपुर गांव में ईद मिलादुन्नबी पर दो युवकों ने तिरंगा झंडे पर इस्लामिक शब्द लिखवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने झंडे को राष्ट्रीय ध्वज बताते हुए मुख्यमंत्री, डीएम और पुलिस से एक्स पर शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद झंडे को राष्ट्रध्वज होने से इनकार कर दिया है। मानपुर में ईद मिलादुन्नबी पर दो युवकों ने सोशल मीडिया पर इस्लामिक शब्द लिखा तिरंगा झंडा पोस्ट किया। फोटो में झंडे को दो युवक पकड़े हैं। इस पर धर्मेंद्र गंगवार ने झंडे को राष्ट्रध्वज बताते हुए मुख्यमंत्री, डीएम और पुलिस से एक्स पर शिकायत की।

पुलिस अधिकारियों ने शीशगढ़ पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसओ के निर्देश पर मानपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र धामा ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने झंडे को कब्जे में लेकर जांच की। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक मजदूरी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि झंडा को जांच के लिए भेजा है। दो लोगों को थाने लाया गया है। जांच में यह राष्ट्रीय ध्वज नहीं पाया गया है। युवकों से मिले झंडे में केसरिया रंग नहीं है। लाल रंग है। सफेद रंग की पट्टी आकार में लाल व हरे रंग की पट्टी के आकार के बराबर की है। सफेद पट्टी पर ऊर्दू में लव्बैक या रसूल अल्लाह लिखा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


