आंवला चेयरमैन को दीं गालियां

Mar 04, 2026 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - होलिका पर लकड़ी डलवाने पर आंवला चेयरमैन को दीं गालियां - पूर्व सभासद ने

आंवला चेयरमैन को दीं गालियां

आंवला। नगर के मोहल्ला बजरिया के समुदाय विशेष के युवक ने नगर पालिका चेयरमैन सय्यद आबिद अली को इंस्टाग्राम पर महज इसलिए गालियां दीं कि उन्होंने होलिका दहन वाले स्थानों पर लकड़ियां डलवाईं थीं। इस मामले में पूर्व सभासद की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला अनुपुरा निवासी पूर्व सभासद मोहम्मद समर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष सय्यद आबिद अली ने होली के पर्व पर होलिका दहन वाले स्थान पर लड़कियां डलवाई थी और इसका एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इसके पीछे उनका उद्देश्य नगर में अमन और भाईचारे का पैगाम देना था।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोहल्ला बजरिया के मोहम्मद जावेद कादरी ने इंस्टाग्राम पर चेयरमैन को अपशब्द लिखे। उन्होंने कहा कि आरोपी खुरापाती किस्म का व्यक्ति है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष होने के नाते यह कर्तव्य है कि हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्म के लोगों के त्योहारों को आपसी भाईचारे और प्रेम से मनवाया जाए। कुछ कट्टरपंथी इसका विरोध करते हैं, जो बहुत गलत है। सय्यद आबिद अली, चेयरमैन नगर पालिका आंवला फोटो --आंंवला सैय्यद आबिद अली

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।